माही 65घंटे से 68 फिट गहरे गड्डे में, बचाव अभियान जारी

गुड़गांव के खोव गांव में हुए इस हादसे के बाद सेना, दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सौ से भी अधिक लोग इस अभियान में जुटे हुए हैं। खुदाई के काम में गुड़गांव रैपिड मेट्रो की भी एक टीम को लगाया गया है। गौरतलब है कि यह बच्ची 20 जून को खेलते हुए बोरवेल के लिए खोदे गये गड्डे में गिर गयी थी।
उपायुक्त पी सी मीणा ने बताया कि इस बोरवेल के समानांतर हुई खुदाई में से सुरंग के जरिए बोरवेल में पहंचुने का काम अब काफी मुश्किल हो गया है। बचाव अभियान में और कितना वक्त लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चट्टानों की वजह से मुश्किल हो रही है और इसमें वक्त लगेगा। माही जिस गड्डे में है और उसको बचाने के लिए जो गड्डा खोदा गया उसके बीच 8 फीट की दूरी है।
उधर , हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं और बोरवेल नहीं ढकने के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। गुड़गांव के खोव गांव में हुए इस हादसे के बाद सेना, दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के 100 से भी अधिक लोग इस अभियान में जुटे हुए हैं। खुदाई के काम में गुड़गांव रैपिड मेट्रो की भी एक टीम को लगाया गया है। गौरतलब है कि यह बच्ची 20 जून को खेलते हुए इस बोरवेल में गिर गई थी।
इस हालात में वनइंडिया माही की सलामती की दुआ करता है, ऐसी यही उम्मीद करते है कि आप भी बच्ची की सलामती की दुआ करते होंगे।












Click it and Unblock the Notifications