बोरवेल का काल- प्रिंस से लेकर माही तक

Mahi in Borewell
बैंगलोर। सुप्रीम कोर्ट ने 12 फरवरी 2012 में सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को एक आदेश जारी किया था, कि वे सुनिश्चित करें कि उनके राज्‍य में जितने भी बोरवेल खोदे जायें, उन्‍हें ढकने के पुख्‍ता इंतजाम भी किये जायें। न तो शीर्ष न्‍यायालय के फरमान का पालन हुआ और न ही मुख्‍य सचिवों की नींद खुली। इसी के परिणाम हैं कि आज गुड़गांव की माही पिछले 63 घंटे से ज्‍यादा समय से बोरवेल में पड़ी हुई है।

यहां सिर्फ माही की बात नहीं है, माही से पहले सोनू, अंजू, प्रिंस, आदि समेत तमाम बच्‍चे अपने ही घर के आस-पास खुले पड़े बोरवेल के शिकार हो चुके हैं। अगर पिछले कुछ वर्षों की घटनाओं पर गौर करें तो कई नाम सामने आयेंगे, लेकिन हर किसी की किसमत प्रिंस जैसी नहीं होती।

1. प्रिंस- 23 जुलाई 2006: अपने जन्‍मदिन के दिन कुरुक्षेत्र का 5 वर्षीय प्रिंस अपने घर के पास खुले एक 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। 40 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद उसे निकाला जा सका। देश भर में मांगी गईं दुआएं प्रिंस को लगीं और वो बच गया।

2. अमित- 4 फरवरी 2007: मध्‍य प्रदेश के कटनी जिले में 2 साल का अमित 56 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। 48 घंटे से ज्‍यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

3. आर्ती- 9 मार्च 2007: गुजरात के करमाडिया में 3 साल की आर्ती बोरवेल में गिरी और उसकी मौत हो गई।

4. संदीप- अप्रैल 2007: कर्नाटक के रायचुर में 60 फीट गहरे बोरवेल में संदीप गिरा। कई घंटों की मशक्‍कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

5. सानू- 7 अप्रैल 2007: गुजरात के महसाना जिले में 5 वर्षीय सानू गिरा। उसे बचाने के लिए सेना तक की मदद ली गई, लेकिन सारे प्रयास नाकामयाब रहे। सानू की मौत बोरवेल में ही हो गई।

6. गीता- 17 जून, 2007: पुणे के श्रीरूर इलाके में पांच वर्षीय गीता गिरी और उसकी मौत हो गई।

7. सूरज- 4 जुलाई 2007: जयपुर के निमादा गांव में 180 फुट गहरे बोरवेल में छह वर्षीय सूरज गिर गया। 62 घंटों के अथक प्रयासों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका, क्‍योंकि यह सूरज पहले ही अस्‍त हो चुका था।

8. कार्तिक- 4 अगस्‍त 2007: आंध्र प्रदेश के गुडुर जिले के बोटाला गांव में 6 साल का कार्तिक 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा। उसकी बोरवेल में मौत हो गई।

9. सारिका- 7 अप्रैल 2007: राजस्‍थान के बीकानेर जिले के अदसर गांव में दो साल की सारिका 155 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। 19 घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे निकाला जा सका। उस समय वो बेहोशी की हालत में थी। लेकिन अस्‍पताल में सारिका ने दम तोड़ दिया।

10. किंजल- 7 अप्रैल 2007: यह दिन मानो बच्‍चों के लिए काल सा बना हुआ था। इसी दिन गुजरात के मदेली में 2 साल का किंजल मान सिंह बोरवेल में गिरकर मर गया।

11. वंदना- 25 मार्च 2008: आगरा के टेहरा गांव में 160 फीट गहरे बोरवेल में तीन वर्षीय वंदना गिरी।

12. माही- 20 जून 2012: गुड़गांव में 68 फुट गहरे बोरवेल में माही गिर गई है। उसे बचाने के लिए पिछले 64 घंटों से प्रयास जारी हैं। हम ईश्‍वर से प्राथना करते हैं कि सेना के जवान माही को सुरक्षित बाहर निकाल लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+