आतंकी बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान का सहयोगी गिरफ्तार

लैला खान और उनकी मां सलीना पटेल हमेशा सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में रहीं हैं क्योंकि उन पर संदेह है कि उनके संबंध लश्कर ए तैयबा के आंतकियों के साथ हैं। दिल्ली हाईकोर्ट बम ब्लास्ट मामले में भी यह माना जा रहा है कि लैला खान की मित्शुबिसी आउटलेंडर कार जो 29 मई को किश्तवाड़ में एक दुकान से मिली थी में मुंबई में जुलाई, 2011 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से पहले आतंकियों ने रेकी में इस्तेमाल की थी। यह गाड़ी जम्मू के किश्तवाड़ में उस दुकान से बरामद हुई थी जिसे परवेज ने छह महीने पहले किराये पर लिया था।
लैला खान एक साल से लापता है। स्थानीय एवं महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस पुलिस को उनकी गाड़ी की तलाशी के दौरान लैला का मोबाइल फोन, मेकअप किट मिला था। इस घटना के बाद से ही परवेज भूमिगत हो गया था। यह गाड़ी सलीना पटेल के नाम रजिस्टर्ड है। इस गाड़ी की बरामदगी के बाद पुलिस ने परवेज के दोस्त शाकिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था। लैला खान ने वर्ष 2008 में राजेश खन्ना की एक फिल्म वफा में भी किरदार निभाया था।
सूत्र बताते हैं कि परवेज ने लैला की मां सलीना पटेल से निकाह किया है। उसने दो विवाह दिल्ली और एक होशियारपुर, दो श्रीनगर और दो किश्तवाड़ में भी किए हैं। वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की टिकट पर जिला किश्तवाड़ की इंद्रवाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके परवेज एक शातिर धोखेबाज है। ऐसी भी आशंका थी कि लैला की गाड़ी किश्तवाड़ से बरामद होने के बाद कहीं उसने उसे रास्ते से साफ तो नहीं कर दिया। हालांकि पूछताछ में परवेज ने यह स्वीकार किया है कि लैला अपने परिवार के साथ इस समय दुबई में है।
एजेंसियां अभी तक यही दावा करती आई हैं कि लैला अभी तक भारत में ही है। महाराष्ट्र की एटीएस लैला खान और उसके लापता परिवार को पिछले एक वर्ष से ढूंढ रही है। यह परिवार किश्तवाड़ से कश्मीरी युवक अतीक खान के साथ मुंबई में एक शादी में शिरकत करने निकला था। लैला के पिता नादिर शाह पटेल ने मुंबई पुलिस स्टेशन में यह बयान भी दिया है कि उनकी बेटी, पत्नी सलीना पटेल परिवार सहित लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications