पति से हुई लड़ाई, महिला ने बच्चों संग खुद को आग लगाई

suicide
वाराणसी। लोहता थानांतर्गत सरकरी गांव में आज अपराह्न पति से विवाद के बाद एक महिला ने दो बच्चों के संग आग लगाकर जान दे दी । झुलसी हालत में उसकी एक पुत्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । आग से घर का सामान खाक हो गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीडी पाल्सन ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । उन्होंने बताया कि सरकरी निवासी अनंत लाल का तीन दिन पूर्व पैसे के लेन देन को लेकर पत्नी प्रमिला (28) से विवाद हुआ था ।

आज दोपहर फिर विवाद होने के बाद पति काम पर चला गया तो प्रमिला ने तीनों बेटियों को साथ लेकर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली ।बच्चों के शोर मचाने पर अनंत की बहनें और आसपास के लोग मौके पर आग बुझाने में जुट गये । इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया ।

अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने खिड़की तोड़कर पायल ( 5 ) को बाहर निकाला लेकिन प्रमिला शगुन 6 और पांच माह की बच्ची की मौत हो गयी ।

घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों की अगर माने तो 5 साल की बच्ची पायल की हालत चिंताजनक है।चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के फेफड़े में धुंआ जाने के कारण उसको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+