80 फुट गड्डे में गिरी मासूम, मौत से जूझ रही- ताजा अपडेट

Gurgaon, four-year-old girl falls into borewell
गुड़गांव। गुड़गांव के मानेसर में चार साल की मासूम बच्‍ची बोरवेल में गिर गयी। बोरवेल का गड्डा लगभग 80 फुट गहरा है। रात लगभग 11 बजे माही घर बाहर निकली और उसी समय पास में खुदे बोरवेल के गड्डे में गिर गयी। उसके कुछ समय बाद से बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली। गड्डे में बच्‍ची के पास आक्‍सीजन पहुंचा दिया गया है।

गुडगांव के मानेसर के पास खो गांव में माही नाम की (4 साल) मासूम बच्‍ची बोरवेल में गिर गई। माही को बचाने के लिए रेस्‍कयू आपरेशन जारी है। बच्‍ची को गिरे हुए 15 घंटे बीत चुके है। सूत्रों के अनुसार यह हादसा लगभग रात 11 बजे के आसपास हुई। बच्‍ची को बचाने के लिए बोरवेल के गड्डे के पास एक दूसरा गड्डा खोदा जा रहा है।

आर्मी के जवान मौके पर पहुंच गये है। गड्डा खोदने की वजह से आस-पास के घरों को क्षति पहुंच सकती है इसलिए उनको खाली कराया जा रहा है। कल माही का जन्‍मदिन था, हादसे के समय पार्टी चल रही थी। जिला प्रशासन की बच्‍ची को बचाने के लिए बचाव कार्य में लगी हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से गड्डा खोदा जा रहा है।

माही के पिता ने बताया कि हादसे के लगभग एक घंटे तक माही की आवाज सुनाई देती रही। वह बोल रही थी, पापा मै गड्डे में गिर गयी हूं, मुझे बचा लो। लगभग एक घंटे के उसकी आवाज आनी बंद हो गयी। घटना की जानकारी मिलते हुए बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लोग भी मौके पर मौजूद है। गड्डे में आक्‍सीजन छोड़ी जा रही है, जिससे बच्‍ची को सास लेने में दिक्‍कत न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+