15 अगस्त से दिल्ली हो जाएगी केरोसिन से स्वतंत्र

Govt finalizes scheme to make Delhi kerosene-free
दिल्ली (ब्यूरो)। 15 अगस्त को देश स्वतंत्र हुआ था औऱ अब 15 अगस्त को ही दिल्ली भी स्वतंत्र हो जाएगी...केरोसिन से। यानी 15 अगस्त के बाद दिल्ली में केरोसिन नहीं मिलेगा। इस बात पर मंत्रिमंडल ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा में वर्ष 2012-13 के लिए दिल्ली का बजट पेश करते हुए सदन में इस आशय की घोषणा की थी कि उनकी तैयारी दिल्ली को केरोसिन मुक्त करने की है। अब उन्होंने इसको अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। केरोसिन की जगह अब लगभग 3.57 लाख परिवारों को सरकार मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन और चुल्हा देगी। सरकार की इस योजना पर कुल 85.54 करोड़ रुपये खर्च आएगा। सूत्रों ने बताया कि इस योजना के लागू होने के बाद दिल्ली देश का पहला ऐसा महानगर होगा जहां रसोई में केरोसिन का प्रयोग पूरी तरह बंद हो जाएगा।

दिल्ली में ईपीडीएस डेटाबेस के अनुसार कुल 3,56,395 ऐसे परिवार हैं जो खाना पकाने के लिए मिट्टी के तेल का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से 93,075 एएवाई. कार्ड धारक 2,32,019 बी.पी.एल.कार्ड धारक और बाकी 31,301 ए.पी.एल झुग्गी रीलोकेशन कालोनी कार्ड धारक हैं।

केरोसिन की कालाबाजारी पर लगेगा रोक

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस योजना का रोडमैप खींचने के बाद कहा कि केरोसिन की जगह एलपीजी के इस्तेमाल से केरोसिन की कालाबाजारी समाप्त हो जाएगी। विभाग के डेटाबेस में अपने आप केरोसिन प्राप्त करने वाले राशन कार्डधारकों के नाम गैस इस्तेमाल करने वाले धारकों में तब्दील हो जाएंगे और इसी मात्रा में संबंधित तेल डिपो को केरोसिन मिलना बंद हो जाएगा। आपको बता दें कि इन सभी परिवारों को 14.83 रु. प्रति लीटर की दर पर हर महीने 12.5 लीटर मिट्टी का तेल दिया जाता है। खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा हर महीने लगभग 4,400 किमी. मिट्टी का तेल जारी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+