भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों की सूची में प्रणव मुखर्जी भी शामिल: किरण

Team Anna member Kiran Bedi
दिल्‍ली। प्रणव मुखर्जी के राष्ट्रपति पद पर चुनाव लड़ने पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार करते हुये टीम अन्ना की प्रमुख सदस्य किरण बेदी ने आज कहा कि हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि हमने जिन 14 मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की बात कही है उन सभी मंत्रियों की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से करायी जाये। इन 14 मंत्रियों की सूची में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी भी शामिल है। ब्रिक्स देशों ने कर्ज संकट के दलदल में फंसे यूरोपीय देशों को उबारने के लिये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को 75 अरब डालर का बेलआउट फंड देने की जो घोषणा की है उसमें भारत द्वारा दस अरब डालर का योगदान किये जाने को बेदी ने गलत बताते हुये कहा कि जब हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा रही है तो हमें दूसरे देशो को संकट से निपटने के लिये कर्ज सहायता देना ठीक नही है।

बेदी यहां इंडिया अंगेस्ट करेप्शन के तहत निकाली जा रही अन्ना संदेश यात्रा के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करने आई थी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के प्रणव मुखर्जी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर टीम अन्ना के रूख के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि टीम अन्ना ने गहन जांच पड़ताल के बाद जिन 14 मंत्रियों की सूची बनाई है और जिनके भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात कही है उनमें प्रणव मुखर्जी भी शामिल हैं । जारी भाषा जफर इससे पहले बेदी ने अपने भाषण में कहा कि हमारा देश बुजदिलों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाला बनता जा रहा है और हम देशवासी दिन पर दिन गरीब होते जा रहे है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश और हम गरीबी और परेशानी में इसलिये है क्योंकि हमारे नेता और नौकरशाह बेईमान हैं और देशवासी तब तक गरीबी का दंश झेलते रहेंगे जब तक आंखो पर पटटी बांधकर बिना जांचे परखे अपने उम्मीदवारों को वोट देते रहेंगे और उन्हें संसद में चुनकर भेजते रहेंगे। बेदी ने कहा कि एक पुलिस का छोटा सा अधिकारी भ्रष्टाचार करता है तो फौरन उसके खिलाफ जांच बैठा दी जाती है लेकिन जब हमारे देश के नेता भ्रष्टाचार करते है तो और हम जांच की मांग करते है तो उनके खिलाफ जांच तक नही होती है।

उन्होंने कहा कि हम आपसे कोई वोट मांगने नही आये है बल्कि आपको जगाने आये है कि आप 25 जुलाई को दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाले आंदोलन को अपना समर्थन दें। टीम अन्ना के एक अन्य सदस्य कुमार विश्वास ने भी कहा कि प्रणव मुखर्जी भी उन 14 मंत्रियों की सूची में शामिल है जिन्होंने किसी न किसी तौर पर आर्थिक भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

उन्‍होंने प्रदेश की समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सबको साथ लेकर चलने का दावा करने वाली यह सरकार अब सिर्फ पैसे वाले अमीर वर्ग की सरकार बन गयी है और यह बिजली पानी की सुविधायें उन्हीं लोगो को उपलब्ध कराने की बात कहती है जो उसे ज्यादा पैसा दे सकें। अन्ना संदेश यात्रा की इस सभा में टीम अन्ना की शाजिया इल्मी, संजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस सभा में मंच पर चढ़ने को लेकर टीम अन्ना के कुछ सदस्यों ने धक्का मुक्की भी की जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिये अफरातफरी मच गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+