दो बेटों संग मां ने की आत्म हत्या

कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के कस्बा भरवारी गांव में रहने वाली विमला देवी के कमरे का दरवाजा खुला न पाकर गांव के लोगों को शंका हुई। गांव वालों ने उसके दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन कोई आवाज नही आयी। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची देखकर उसके होश उड़ गए।
कमरे में 33 वर्षीय विमला देवी, 12 वर्षीय बेटे नारायण व 09 वर्षीय हरिओम का शव पड़ा था। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था और खाने की थाली पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस को तलासी के दौरान कमरे सोसाइट नोट बरामद किया। जिसमें उसने खाने के साथ जहरीला पदार्थ खाने की बात लिखी थी। लेकिन जहरीला पदार्थ खाने का कारण नही लिखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक विमला देवी का अपने पति अजय कुमार ऊर्फ सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि विमला पति अजय को छोड़ कर भरवारी गांव में एक मकान के कमरे में रहती थी। उसके साथ दोनों बेटे भी रहते थे। वह इधर-उधर काम करके परिवार का गुजर बसर करती थी।












Click it and Unblock the Notifications