यूपी विधानसभा में छाया माया का पर्स

विधानसभा सत्र के दौरान ऐतिहासिक स्मारकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर शुरू हुई बहस यहां तक पहुंच गयी कि बार-बार बिना नाम लिये बसपा प्रमुख मायावती की मूर्तियों में लगे उनका पर्स का जिक्र ही सामने आता रहा। बसपा के धर्मपाल सिंह ने ऐतिहासिक स्मारकों और धार्मिक स्थलों पर आये दिन होने वाली लूट और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल किया था।
यह सवाल के अनुपूरक में कहा गया कि दो साल पहले आगरा में ताजमहल के येलो जोन में एक विदेशी महिला का पर्स छीन लिया गया जिसका पता नहीं लग पाया। संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार महिला के पर्स को लेकर संजीदा है। पर्स चाहे विदेशी महिला का हो या देशी महिला की मूर्ति के हाथ में लिये पर्स का।
उन्होंनें बसपा प्रमुख मायावती का नाम लिये बिना कहा कि मूर्ति में हाथ में लटके पर्स की सुरक्षा के लिये तो अलग से सुरक्षाकर्मी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंनें कहा कि हाथ में लटके पर्स की सुरक्षा के लिये राज्य की पुलिस पर विश्वास नहीं किया गया और इसके लिये अलग से विभाग बनाकर सुरक्षाकॢमयों की नियुक्ति की गयी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की अलग व्यवस्था के बावजूद राज्य सरकार मूर्ति के हाथ में लटके पर्स की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दे रही है और आगे भी देती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications