महज 8 सेकेंड में भारत पर परमाणु हमला कर सकता है पाकिस्तान

यह खुलासा किया है इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के करीबी व सूचना निदेशक एलेस्टर कैंप्बेल ने किया है। कैंप्बेल के मुताबिक 2001 में पाकिस्तान सेना के जनरल ने दावा किया था कि पाक चाहे तो भारत पर 8 सेकेंड में परमाणु बम गिरा सकता है। जनरल ने उस दौरान कैंप्बेल से कहा था कि भारत को बता दें कि पाकिस्तान की परमाणु क्षमता कितनी तीव्र है।
पाकिस्तान की इस चेतावनी से इंग्लैंड की ब्लेयर सरकार इतनी चिंतित हो गई कि ब्लेयर के विदेश नीति सलाहकार सर डेविड मैनिंग ने अखबार के माध्यम से घोषणा कर दी थी कि पाकिस्तान परमाणु शक्ति का कभी भी इस्तेमाल कर सकता है।
अमेरिका पर 9/11 हमले के तुरंत बाद यह रिपोर्ट तैयार की जिसमें इराक युद्ध के तुरंत बाद ब्लेयर के इस्तीफे तक का ब्योरा लिखा गया। परमाणु हमले की धमकी उस समय आयी थी जब 9/11 हमले के बाद ब्लयेर भारत दौरे पर आये थे।
8 सेकेंड में भारत पर हमले की चर्चा कैंप्बेल के सामने इस्लामाबाद में एक डिनर पार्टी के दौरान हुई। वह डिनर तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ की ओर से आयोजित किया गया था। उस पार्टी में इस बात पर लंबी चर्चा हुई थी कि एक दिन परमाणु युद्ध होगा, क्योंकि भारत अपनी विशाल जनसंख्या के बावजूद अस्थिर है और इस युद्ध को शुरू करना चाहता है। कैंप्बेल ने बताया कि जब वो पार्टी खत्म होने के बाद निकल रहे थे, तब दो सैन्य अधिकारियों ने उनसे कहा था कि यह बात भारत को जरूर बता दें कि 8 सेकेंड में उनकी मिसाइलें हमला कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications