फरीदाबाद में दिनदहाड़े गैंगरेप, रेवाड़ी में भी लुटी इज्‍जत

Girls despoiled in Faridabad and Rewari
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी पांच नंबर स्थित ब्यूटी पार्लर से छुट्टी कर केसी रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही एक युवती को दिनदहाड़े मारुति वैन में सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। दोनों युवक उसे बल्लभगढ़ के एक खाली मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वे युवती को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। घटना 12 जून की है, लेकिन पुलिस ने यह मामला शुक्रवार को दर्ज किया।

एसजीएम नगर में रहने वाली व ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक 19 वर्षीय ने दो युवकों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। रोज की तरह वह 12 जून की शाम को ब्यूटी पार्लर से अपने घर जाने के लिए केसी रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक मारुति वैन आकर उसके पास रुकी। वैन में बैठा एक युवक उसका परिचित था। वह युवक वैन से उतरा और उसे पकड़कर वैन के अंदर डाल दिया। वैन में एक दूसरा युवक भी था। इसके बाद उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वे उसेे बल्लभगढ़ के एक खाली मकान में ले गए और वहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे केसी रोड पर छोड़कर फरार हो गए।

युवती के अनुसार एक युवक का नाम रजत सोलंकी है। वह युवक उसके साथ एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ चुका है। इसलिए उसे वह भलीभांति जानती है। रजत अपने दोस्त का नाम गौरव ले रहा था। वह दोनों का एड्रेस नहीं जानती है। युवती ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एसआई सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया था। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। एड्रेस पता न होने से थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने अपहरण करने, गैंगरेप व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है।

रेवाड़ी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

शहर में बीती रात रात दो बजे तीन बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर रेलवे फाटक पास एक सुनसान कमरे में गैंग रेप किया और उसे फाटक के निकट छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन से नाई वाली चौक जा रही महेंद्रगढ़ जिले के गांव बालौद निवासी छात्रा का दो नकाबपोश बदमाशों ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट से अपहरण कर लिया। बदमाश छात्रा को फाटक पार एक सुनसान कमरे पर ले गए जहां पर उनका तीसरा साथी भी मौजूद था। जहां तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव बाछौद निवासी छात्रा शुक्रवार को सिरसा स्थित अपने पॉलीटेक्निकल कॉलेज में डिग्री लेने के लिए गई थी। रात लगभग दो बजे ट्रेन से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची छात्रा पैदल ही नाईवाली चौक की ओर बस पकडऩे के लिए आ रही थी। रास्ते में फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने छात्रा को अकेली देखकर उसका अपहरण कर लिया।

बदमाशों ने वारदात के बाद उसके पर्स में से एक हजार रुपए की नकदी भी निकाल ली। बदमाशों ने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन रेवाड़ी पहुंचे तथा छात्रा को साथ लेकर शहर थाना गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल कराकर छात्रा के बयान के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+