दिल्ली विश्वविद्यालय में रविवार को भी भरा जाएगा आनलाइन फार्म

delhi university
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्य़ालय में रविवार को भी आनलाइन सुविधा बरकरार रहेगी। इस दौरान छात्र अपने रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 18 जून नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। उस दिन यानी सोमवार को फार्म आप शाम के पांच बजे तक भर सकते हैं। पर यदि आप कालेजों से फार्म लेकर भर रहे हैं तो आप सोमवार को कालेजों के काउंटरों पर 1 बजे तक जरूर भरकर जमा कर दें।

आपको बता दें कि डीयू की दाखिला प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो रही है। इस कारण डीयू के सभी एडमिशन सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की बड़ी भीड़ उमड़ेगी। इसलिए डीयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन जमा कराना हो या ऑनलाइन, उसे 16 जून तक पूरा कर लें। अंतिम तिथि 18 जून के चक्कर में कहीं ऐसा न हो जाए कि आप आवेदन ही नहीं कर पाएं। अगर ड्रॉफ्ट से पेमेंट करने की सोच रहे हैं तो पहले ही ड्रॉफ्ट को तैयार करा लें।

उधर, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू ) ने मास्टर्स एंड बैचलर्स इन कंप्यूटर साइंस में एडमिशन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इग्नू के प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार, एमसीए और बीसीए में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है। छात्र इग्नू रिजनल सेंटर या दिल्ली स्थित मुख्यालय से प्रॉस्पेक्टस मंगवा सकते हैं। दोनों कोर्सेस के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 30 जुलाई है, जबकि 14 अगस्त तक दो सौ रुपये लेट फीस के साथ भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। दोनों प्रोग्राम्स में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है।

इसके अलावा एमसीए में लेटेस्ट कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट प्रोग्राम्स के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी, जिसमें मैथेमेटिक्ल कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग और कमर्शियल प्रॉब्लम के बारे में भी बताया जाएगा। एमसीए डिग्री प्रोग्राम्स तीन साल का कोर्स है। इसमें छह सेमेस्टर्स होंगे। कोर्स को करने पर स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+