प्रणब का नाम पर यूपीए ने लगाई मुहर
इससे पहले क्या हुआ
शाम 4 बजे। 10 जनपथ पर बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं हो रही हैं। उधर एनडीए की भी एक बैठक होने जा रही है। चर्चा है कि एनडीए अभी भी एपीजे अब्दुल कलाम का नाम प्रस्तावित कर सकती है। हालांकि कलाम साहब पहले ही कह चुके हैं कि जब तक सर्वदलीय सहमति नहीं होगी, तब तक वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।
दोपहर 3 बजे। कांग्रेस ने अब मान लिया है कि ममता बनर्जी अब यूपीए के साथ नहीं हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यूपीए को सपा का समर्थन मिल गया है।
दोपहर 2 बजे। प्रणब मुखर्जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सलमान खुर्शीद, पी. चिदम्बरम और कपिल सिब्बल सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे।
दोपहर 1:08 बजे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति पद के लिए चुन लिया गया है। इस बात की अधिकारिक घोषणा शाम को 4 बजे बैठक के बाद होगी। 24 जून को प्रणब मुखर्जी वित्तमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
दोपहर 1 बजे। समाजवादी पार्टी के नेता मोहन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के साथ कोई खटास नहीं है। चूंकि कलाम साहब इच्छुक नहीं हैं, इसीलिए हम उनके नाम पर पीछे हट रहे हैं।
दोपहर 12:42 बजे। लाल कृष्ण आडवाणी की प्रेसवार्ता- आडवाणी ने कहा- एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए कोई निर्णय फिलहाल नहीं लिया है। हमने कई नामों पर चर्चा की। हमने यह भी चर्चा की कि कौन-कौन राष्ट्रपति पद पर किस-किस को रायसीना हिल्स भेजना चाहता है। कोई चाहता है कि वित्तमंत्री कोई दूसरा हो। तो कोई चाहता है प्रधानमंत्री कोई और हो। इतनी सरकारें हुई हैं- पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक। इससे पहले कभी भी विश्वास में इतनी कमी कभी नहीं देखी।
आडवाणी ने कहा- सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। अगर यूपीए को अपनी इज्जत बचानी है तो उसे सभी दलों के साथ बैठकर राष्ट्रपति पद के लिए नाम फाइनल करना चाहिये। उन्होंने कहा कि यूपीए के गैरकांग्रेसी दलों ने भाजपा से संपर्क किया है। फिलहाल भाजपना ने कोई निर्णय नहीं लिया है। कई नामों पर चर्चा हुई है, लेकिन अंतिम निर्णय एनडीए की बैठक के बाद होगा। हम जयललिता से भी सलाह मश्वरा करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।
एनडीए ने कहा है कि वो ममता और मुलायम से बात के लिए तैयार हैं। अंत में आडवाणी ने कहा कि पहले यूपीए अपनी प्रत्याशी का नाम घोषित करे, तभी एनडीए करेगी। हम जल्दबाजी नहीं करेंगे।
दोपहर 12:38 बजे। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक खत्म हो गई है। जल्द ही भाजपा के प्रवक्ता की ओर से प्रेसवार्ता होगी।
प्रणब मुखर्जी का नाम लगभग तय
सुबह 11:50 बजे। खबर आयी कि समाजवादी पार्टी ने प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाने के लिए अपना समर्थन दे दिया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने अभी से वित्तमंत्री होंगे। यही नहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रणब के नाम को समर्थन दे दिया है।
अगले वित्तमंत्री की खोज की कवायद शुरू हो चुकी है। नया वित्तमंत्री कौन होगा इसके लिए भी कवायद शुरू हो चुकी है। इस पद के लिए जयराम रमेश, मोंटेक सिंह अहलूवालिया, कमलनाथ के नाम चल रहे हैं।
सुबह 11 बजे। शुक्रवार सुबह ममता बनर्जी ने एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया। राजनीतिक समीकरण एक बार फिर बदल गये।
पढ़ें लेख- राष्ट्रपति नहीं रबर स्टैम्प खोज रहे हैं देश के नेता
सुबह 10 बजे। आज शाम यूपीए अपने सहयोगी दलों की एक बैठक बुलायेगी। उसे देखते हुए सपा नेताओं की मुलाकात कांग्रेसियों के साथ तेज हो गई है।
सुबह 9 बजे। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता रामगोपाल वर्मा ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम सिर्फ ममता बनर्जी के उम्मीदवार हैं, सपा के नहीं। इस बयान के आते ही साफ हो गया कि मुलायम और ममता के बीच कोई न कोई खटपट जरूर हुई है।
पढ़ें लेख- प्रणब मुखर्जी बने राष्ट्रपति तो राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री?













Click it and Unblock the Notifications