पर्यटकों के लिए उड़ाये जायेंगे गुब्बारे

Taj Mahal
लखनऊ। यूपी में आने वाले पर्यटकों के लिए अब गर्म गैस के गुब्बारे उड़ाये जायेंगे। प्रदेश में पर्यटकों की कम होती रूचि को बढ़ाने के लिए ऐसा किया जाएगा। साथ ही लखनऊ में जंग-ए-आजादी की याद दिलाने वाली रेजीडेंसी में एक बार फिर ध्वनि प्रकाश की महफिल सजेगी।

उम्‍मर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काफी समय पहले रेजीडेंसी में लाइट एण्ड साउंड प्रोग्राम शुरू किया गया था। कुछ दिनों बाद ही यह बन्द हो गया। अब सरकार इस कार्यक्रम को फिर शुरू करने के जा रही है। इसके साथ ही तीन स्थानों में गर्म गैस के गुव्बारे उड़ाकर पर्यटकों का रूझान इस ओर किया जायेगा। इसके अलावा तीन स्थानों पर रोप-वे की सुविधा देने पर भी विचार किया गया।

प्रदेश में इस संबन्ध में हुई बैठक में आगरा, फतेहपुर सीकरी और वाराणसी में गर्म गैस के गुव्बारे के रोमांचक आनंद के साथ रेजीडेंसी में ध्वनि प्रकाश कार्यक्रम को फिर शुरू करने पर सहमति दे दी गयी। पहले चरण में गर्म गैस के गुव्बारे से उडऩे की सुविधा आगरा के शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी के राही गुलिस्तां पर्यटन परिसर तथा वाराणसी के संतरविदास घाट से दी जायेगी।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि गर्म गैस के गुव्बारे से उडऩे की सुविधा की संभावना राजधानी लखनऊ में भी तलाशी जानी चाहिये। पर्यटकों को आकर्षित करने का यह नया तरीका सरकारी निजी सहयोग से शुरू किया जायेगा। राज्य सरकार इसके लिये जमीन उपलव्ध करायेगी। यह माना जा रहा है कि गर्म गैस के गुव्बारे के स्थल के लिये तीन हजार से चार हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। धार्मिक पर्यटन के लिये मथुरा के बरसाना में राधारानी मंदिर, चित्रकूट के देवगंगा और मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर से काली खोह गुफा तक रोप वे (रज्जु मार्ग) लगाने का भी निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+