पेट्रोल देगा राहत पर डीजल तोड़ेगा कमर

बाजार को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल के दाम घटाये जाएंगे और डीजल के दाम बढ़ाये जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने से पेट्रोल के दाम कम होने की आशंका है। तेल कंपनियां 15 जून को मूल्य समीक्षा के लिए बैठक कर सकते है। इस बैठक में पेट्रोल के दाम कम किये जाने पर चर्चा की जाएगी।
पेट्रोल और डीजल के बीच के दामों के अंतर को देखकर सरकार भी चिंता में दिख रही है। ऐसे में डीजल के दाम 3 रूपये प्रति लीटर बढ़ाने के बारे में सोचा जा रहा है। दिल्ली में डीजल की कीमत 40.91 रुपए लीटर है, जो पेट्रोल के मुकाबले 30 रुपए लीटर यानी 74 फीसदी सस्ता है। समीक्षा बैठक में डीजल के दाम घटाने पर भी निर्णय लिया जाएगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि रिफाइनरीज 95.75 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर क्रूड खरीदा जा रहा है। यह साल भर का सबसे कम दाम है। अगर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल के दाम ऐसे ही बने रहे और डॉलर के मुकाबले रूपये में उतार चढ़ाव स्थिर रहा, तो पेट्रोल का दाम घटना तय है। डीजल और पेट्रोल के बीच दामों में बढ़ते अंतर को कम करने के लिए डीजल के दाम बढ़ाने पढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications