लव मैरिज के लिए दो बहनों ने करवाया खुद का किडनैप

Police
फरीदाबाद। प्यार का खुमार दो सगी बहनों पर ऐसा चढ़ा की लव मैरिज के चक्कर में दोनों ने खुद का अपहरण करवा लिया। अपहरण करने वाले दोनों के प्रेमी ही निकले। बाद में एक युवती तो मंदिर में शादी करके पुलिस के समक्ष पेश हो गई वहीं दूसरी युवती को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद किया। घटना पलवल के हथीन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मिंडकौला की है यहां दो सगी बहनों के अपहरण का मामला पुलिस के पास आया था। एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली। जबकि दूसरी बहन का अपहरण करने वाले अभियुक्त श्रवण उर्फ काले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 मई को गांव मिंडकौला से रहस्मयी परिस्थितियों में दो सगी बहनों गीता और रीता (दोनों काल्पनिक नाम) का कथित रूप से अपरहण दिन दहाडे कर लिया गया। दोनों लडकियों के पिता ने इस मामले में गांव के ही दो लडकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। दो सगी बहनों के अपहरण का मामला होने के कारण इस मामले को लेकर गांव में हालात तनावपूर्ण बन गए थे। प्रयासों के बावजूद पुलिस न तो युवतियों को बरामद कर पाई है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। जिससे गांव में दो गुटों के मध्य तनाव की स्थिति बन गई थी।

परन्तु एकाएक इस घटना का पटाकक्षेप उस समय हो गया जब बडी बहन अपने प्रेमी घोसी के साथ पुलिस के सामने पेश हो गई। बडी लडकी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने गाजियाबाद के मंदिर में हिन्दू रिती रिवाज के तहत शादी कर ली है तथा वे अब वैधानिक रूप से पति पत्नी हैं। पुलिस ने उक्त युवती को पलवल कोर्ट में पेश कर दिया जहां युवती ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की।

इस आधार पर पुलिस सुरक्षा में दोनों को अज्ञात स्थान पर छोड दिया गया है। चूंकि यह एक ही गांव का मामला है, युवक युवती एक ही गांव के हैं इस कारण इस शादी का विरोध किया जा रहा है। इसी विरोध के चलते उक्त जोडा अज्ञात स्थान पर चला गया है। दूसरी सगी बहन को पुलिस ने होडल से बरामद कर लिया है। इस मामले में श्रवण उर्फ काले निवासी मिंडकौला को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी लडकी नाबालिग है इस कारण उसका मैडीकल परीक्षण कराया गया। मैडीकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो गई है।

आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मिंडकौला पुलिस चौकी प्रभारी मनोज का कहना है कि दोनों पक्षों से शांति बनाए करने की अपील की गई है तथा कानूनी पहलुओं के तहत वैधानिक रूप से शादी करने वाले प्रेमी जोडे को सुरक्षा प्रदान की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+