क्रीमीलेयर आय सीमा 4.5 से 7 लाख करने की तैयारी में सरकार

Parliament
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ओबीसी के तहत आने वाले क्रीमीलेयर के लिए एक खुशखबरी मिल सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि कैबिनेट क्रीमीलेयर की सीमा 4.5 लाख से सात लाख रुपये कर सकता है। हालांकि चर्चा है कि इसे 6 लाख रुपये प्रतिवर्ष भी किया जा सकता है क्योंकि कुछ सरकार के सहयोगी इसपर तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि इससे इस वर्ग को काफी राहत मिलेगी क्योंकि केंद्र के छठे वेतनमान के बाद सभी की सेलरी में काफी बढोतरी हो गई है।

गौरतलब है कि सरकार ने 2008 में ओबीसी क्रीमी लेयर की सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर साढ़े चार लाख रुपये कर दी थी, लेकिन काफी समय से इसमें और वृद्धि की मांग उठ रही थी। सरकार भी इसमें वृद्धि पर राजी थी, लेकिन अधिकतम आय सीमा क्या हो इस पर विभिन्न मंत्रालयों में ही मतभेद थे। सूत्रों का मानना है कि सामाजिक आधिकारिता मंत्रालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर के लिए सात लाख की आय सीमा का कैबिनेट प्रस्ताव तैयार किया है, लेकिन विरोध पर वह इसे घटाने को भी तैयार है।

एक सूत्र ने बताया कि यदि ऐसा होता है तो सरकार के इस कदम से 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के तहत ज्यादा छात्रों को विश्वविद्यालय, कॉलेजों में दाखिले, छात्रवृत्ति और नौकरियां मिल पाएंगी। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने क्रीमी लेयर की आय सीमा बड़े शहरों में 12 लाख और छोटे शहरों में 9 लाख रुपये सालाना करने की सिफारिश की थी। पर सामाजिक कल्याण मंत्रालय का कहना था कि दो क्रीमी वर्ग की दो तरह की आय सीमा से कई दिक्कतें हो जाएंगी। इसलिए इसे या तो सात लाख रुपये या फिर छह लाख रुपये कर दिए जाए जिससे क्रीमीलेयर को फायदा मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+