जासूसी में हिमाचल से पकड़े गए आठ चीनी, गृहमंत्रालय चिंतित

Arrested
दिल्ली (ब्यूरो)। जासूसी के लिए हिमाचल प्रदेश चीनियों के लिए सबसे मुफीद जगह रही है। कारण निर्वासित तिब्बतियों का अड्डा होने के साथ ही हिमाचल चीनियों का भी कभी गढ़ रहा है। इसीलिए तिब्बतियों के भेष में अक्सर चीनी यहां घूमते नजर आ जाते हैं। पिछले दिनों ही करमापा के पास से भी काफी मात्रा में चीनी मुद्रा बरामद हुई थी जिससे देश में काफी सियासी तुफान आया था पर अब इसी कड़ी में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। हिमाचल पुलिस ने मंडी से चीन के 8 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर जासूसी का आरोप है। पकड़े गए चीनी नागरिकों से 30 लाख रुपये, क्रेटिड कार्ड, डॉलर समेत कई देशों की करेंसी और कई मोबाइल फोन के अलावे कई सिम भी बरामद किए हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी में गैरकानूनी रूप से काम कर रहे आठ चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया कि इन चीनी नागरिकों के पास पर्यटक वीजा था। इन्हें मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया गया। वे शिमला से करीब 300 किलोमीटर दूर मंडी जिले के चौंत्रा में गैरकानूनी रूप से बढ़ई और पेंटर का काम करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'वे कुछ समय से वहां अलग-अलग रह रहे थे। उनके परिचय पत्रों की जांच की जा रही है, क्योंकि उन्होंने खुद को विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पंजीकृत नहीं कराया था। चौंत्रा गांव कांगड़ा जिले के नजदीक मंडी-पठानकोट हाईवे पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में निर्वासित तिब्बती बसे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार तिब्बती धर्मगुरु उग्येन त्रिनले दोरजे करमापा के करीबी माने जाने वाले एक प्रभावशाली तिब्बती के गोम्पानुमा घर पर की गई छापेमारी के दौरान ये चीनी जासूस पुलिस के हत्थे चढ़े। देश में संभवत: अपनी तरह की यह ऐसी पहली घटना है जिसमें पुलिस ने इतनी अधिक संख्या में एक साथ रह रहे इतने ज्यादा चीनी जासूसों को पकड़ा हो। माना जा रहा है कि ये जासूस तिब्बतियों के प्रमुख धर्मगुरु दलाई लामा और भारत स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार की गतिविधियों पर नजर रखने के मकसद से यहां रह रहे थे। पुलिस को शक है कि ये लोग यहां से लगातार जानकारी चीन को भेज रहे थे और इनके पास जो पैसा बरामद हुआ है यह भी अवैध तौर पर मिल रही विदेशी मदद का ही एक हिस्सा है। इधर, एक साथ आठ चीनी जासूसों के पकड़े जाने की खबर से केंद्रीय गृह मंत्रालय भी हतप्रभ है।

खुफिया एजेंसियों को हालांकि कंकड़ रिम्पोछे पर पहले से शक था लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि यहां इतने बड़े पैमाने पर चीनी जासूस गुपचुप तरीके से एक साथ रह रहे होंगे। खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर इससे पूर्व धर्मशाला में कुछ महीना पहले एक और चीनी नागरिक पकड़ा गया था। यह चीनी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के गुपचुप तौर पर यहां रह रहा था। हिमाचल पुलिस के साथ-साथ अब गुप्तचर एजेंसियां भी यह पता लगाने में जुट गई हैं कि आखिर ये आठ चीनी जासूस किस रास्ते से होकर चीन से भारत आए और ये पिछले कितने समय से हिमाचल में रह रहे थे।

चीनी जासूसों के पकड़े जाने की इस घटना ने धर्मशाला स्थित निवार्सित तिब्बत सरकार और महामहिम दलाई लामा की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+