काले धन के खिलाफ मुहिम में पटनायक को जोड़ेंगे रामदेव

मुझे उम्मीद है कि वह काले धन के मुद्दे पर हमारे अभियान का समर्थन करेंगे। योग गुरु ने कहा कि वह समर्थन जुटाने के लिए देशभर में विभिन्न राजनीतिक नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विदेशों में जमा चार लाख करोड़ रुपये का काला धन वापस लाया जाता है तो देश को आर्थिक स्वतंत्रता हासिल होगी।
रामदेव ने कहा कि यदि काला धन वापस आता है तो बहुत सी विकास गतिविधियां और कल्याणकारी योजनाएं तथा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किये जा सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई का आम आदमी पर बहुत बुरा असर पड़ा है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। कल सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने काले धन के खिलाफ योग गुरु के अभियान का समर्थन किया था। दोनों के बीच दिल्ली में एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात चली थी।
गौरतलब है कि इससे पहले कालेधन की वापसी के लिए बाबा रामदेव ने समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। दिल्ली स्थित मुलायम के आवास पर हुई मुलाकात पर बाबा ने कालेधन के खिलाफ आंदोलन में समर्थन मांगा था। इससे पहले बाबा रामदेव को टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू का भी समर्थन मिला था। बाबा रामदेव ने हैदराबाद स्थित नायडू के आवास पर मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications