ममता ने बदली चाल तो प्रणब के लिए मुलायम होंगे तुरुप का इक्‍का

Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav
[अंकुर कुमार श्रीवास्‍तव] राष्‍ट्रपति चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। इस चुनाव में ममता बनर्जी और मुलायम सिंह महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस दोनों को प्रणब मुखर्जी के नाम पर तैयार करने की कोशिश कर रही है। मगर सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी ने पूर्व लोकसभा स्‍पीकर सोमनाथ चटर्जी का नाम सामने लाकर मामले को और भी पेंचीदा बना दिया है। अब ऐसे में अगर ममता बनर्जी प्रणब मुखर्जी के नाम पर सहमत नहीं होती हैं तो कांग्रेस मुलायम सिंह के सहारे प्रणब मुखर्जी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर सकती है।

जी हां सीधे शब्‍दों में कहें तो प्रणब को राष्‍ट्रपति बनाने में अगर कांग्रेस की सेटिंग ममता को लेकर बिगड़ती है तो मुलायम सिंह तुरूप का इक्‍का साबित हो सकते हैं। आपको बताते चलें कि ममता के पास 47 हजार 608 वोट हैं जबकि मुलायम के पास 67 हजार 540 वोट हैं। अब ममता अगर प्रणब मुखर्जी के नाम पर तैयार होती हैं तो कांग्रेस के लिये वाह वाह है लेकिन अगर वह तैयार नहीं होंगी तो कांग्रेस मुलायम सिंह को अपने पाले में लाकर ममता की कमी को पूरा कर सकती है।

अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस को इस सौदे में 19 हजार 932 वोट का फायदा ही होगा। आईए इस पूरे गणित पर विस्‍तार से चर्चा करते हैं। उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कुल 226 विधायक ह‍ैं। राष्‍ट्रपति पद के लिये एक यूपी के विधायक का वोट वैल्‍यू 208 है। इस हिसाब से यूपी में सपा विधायकों का वोट वैल्‍यू 47008 होता है। वहीं सपा के पास कुल 29 सांसद हैं। एक सांसद का वोट वैल्‍यू 708 होता है। इस हिसाब से सपा के कुल सांसदों का वोट वैल्‍यू 20 हजार 532 होता है। अब सांसदों और विधायकों के मतों को मिलाकर सपा के कुल 67 हजार 540 वोट हो जाते हैं।

इसी तरह अगर पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की बात करें तो उसके पास कुल 184 विधायक हैं। वहां पर एक विधायक का वोट वैल्‍यू 151 है। इस हिसाब से तृणमूल कांग्रेस के कुल विधायकों की वोट वैल्‍यू 27 हजार 784 है। लोकसभा और राज्‍यसभा मिलाकर तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसद हैं जिनका वोट वैल्‍यू 19824 होता है। इस तरह सांसदों और विधायकों के सभी वोटों को मिलाकर ममता बनर्जी के पास कुल 47608 वोट हैं।

राष्‍ट्रपति पद के लिये सपा और टीएमसी के वोट वैल्‍यू के आंकड़ों का ग्राफ:-

पार्टी एमपी एमएलए प्रति एमपी वोट वैल्‍यू प्रति एमएलए वोट वैल्‍यू कुल एमएलए वोट वैल्‍यू कुल एमपी वोट वैल्‍यू एमपी और एमएलए का पूर्ण वोट वैल्‍यू
सपा 29 226 708 208 226 * 208 = 47008 29 * 708 = 20532 47008 + 20532 = 67570
तृणमूल कांग्रेस 28 184 708 151 184 * 151 = 27784 28 * 708 = 19824 27784 + 19824 = 47608

जाहिर है आंकड़ों के इस खेल में मुलायम सिंह के पास ममता बनर्जी से 19932 वोट ज्यादा हैं। लिहाजा ममता की नाराजगी की सूरत में कांग्रेस मुलायम को अपने पाले में लाकर उनकी भारपाई कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि आंकड़ों का ये खेल राष्ट्रपति चुनाव में क्या गुल खिलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+