राष्ट्रपति पद के लिये प्रणब सोनिया की पहली पसंद, हामिद दूसरी: ममता

ममता ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपना राय नहीं दिया है और वह मुलायम सिंह से मुलाकात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगी। ममता ने कहा कि उन्होंने सोनिया से कोई वादा नहीं किया है और वे मुलायम सिंह यादव से बात कर अंतिम फैसला लेंगी। ममता ने कहा कि हमने सोनिया जी से कहा कि हम इस मुद्दे पर यूपीए की तरफ से कुछ नहीं कह सकते, पहले मुलायम सिंह जी से चर्चा करेंगे और उसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।
ममता बनर्जी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आई हुई हैं। उन्होंने यहां आकर सबसे पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से बातचीत की। इसके बाद वे सोनिया गांधी से मुलाकात करने दस जनपथ पहुंची। ममता ने कहा कि इस दौरान बंगाल पैकेज को लेकर उनकी सौदेबाजी की जो खबरें आ रही हैं वो निराधार और अपमानजनक हैं।
मालूम हो कि इस बीच तृणमूल के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ममता को बैठक के लिए आमंत्रित किया है । सोनिया ने ममता, पवार और द्रमुक एवं रालोद जैसे संप्रग के सहयोगी दलों से इस मुद्दे पर पूर्व में भी चर्चा की है लेकिन तृणमूल प्रमुख के साथ आज की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है । हो सकता है कि इसी बैठक से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर संप्रग का विकल्प सामने आये । इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि राकांपा, द्रमुक और रालोद को प्रणव मुखर्जी की उम्मीदवारी पर कोई ऐतराज नहीं होगा लेकिन ये बात भी है कि कांग्रेस यदि किसी अन्य व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव करती है तो भी उक्त तीनों दलों को कोई दिक्कत नहीं होगी ।












Click it and Unblock the Notifications