हेलीकॉप्टर से जा सकेंगे मथुरा व आगरा के तीर्थ

Helicopter facilities for Mathura, Agra shrines
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें दिल्ली, मथुरा व आगरा के तीर्थ स्थानों पर जाने में आसानी होगी। प्रदेश के पर्यटन विभाग की नयी योजना के तहत अब श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मथुरा और आगरा का तीर्थ कर सकेंगे। इसके लिए जल्दी ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। योजना के लिए सरकार की अनुमति मिल चुकी है और विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की मदद से केन्द्र सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली को पड़ोसी शहरों जैसे आगरा, मथुरा और वृंदावन से हेलीकॉप्टर सेवा से जोडऩे की योजना बना रही है। सरकारी हेलीकॉप्टर फर्म पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड (पीएचएचएल) के सीएमडी अनिल श्रीवास्तव के अनुसार राज्य के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वृन्दावन में तीन हैलीपेड के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण किया।

हैलीपैड के स्थान का निरीक्षण करने के उपरान्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के इन स्थानों पर हैलीपैड बनाए जा सकते हैं इससे पर्यटकों को तो लाभ होगा ही साथ ही केन्द्र तथा पर्यटना विभाग के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। उनका कहना है कि पर्यटन विभाग के रिकार्ड बताते हैं कि लाखो तीर्थ यात्री प्रतिवर्ष वृंदावन जाते हैं और हवाई सेवा शुरू होने के बाद लगभग आठ लाख तीर्थयात्री हर साल वृन्दावन जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर आपातकालीन चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आपात कालीन सेवा के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है और उम्मीद है कि पर्यटकों के लिए यह सुविधा जल्द आरम्भ होगी। उधर यूपी पर्यटन विभाग के अधिकारी भी इस पहल से काफी खुश है क्योंकि तीर्थ यात्रियों को मिलने वाली सुविधा से राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+