खाप पंचायत से आमिर को कहना होगा 'सॉरी'

अपने चंद एपिसोड के कारण चर्चा में आए सत्यमेव जयते में प्रेम विवाह और ऑनर किलिंग के मुद्दे पर गहन चर्चा हुई थी। महम चौबीसी खाप के नुमाइंदों ने भी इसमें शिरकत की। खाप प्रतिनिधियों ने अपने-अपने तर्क रखे और एक-दूसरे पर टिप्पणियों का सिलसिला भी चला। कुछ टिप्पणी महम चौबीसी के चौधरियों को नागवार लगी।
कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर और खापों के मुद्दे पर लिखने वाले डॉ. डीआर चौधरी समेत मनोज-बबली कांड से जुड़ा परिवार और दूसरे लोगों ने भी अपनी-अपनी राय पेश की। कुल मिलाकर इस मुद्दे पर बहस का असर यह हुआ कि सप्ताह भर में हरियाणा की बाकी खापों की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हो गया है। अब ये खाप आमिर खान से माफी मंगवाने पर अडिग हैं जबकि आमिर पहले ही कह चुके हैं कि वह माफी मांगने वाले नहीं हैं। नतीजा यह है कि खाप पंचायतें अब आंदोलन की तैयारी करने में जुट गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications