कहीं उपराष्ट्रपति बनने के चक्कर में मुलायम से तो नहीं मिले जसवंत?

ऐसा लगता है कि सपा प्रमुख और जसवंत के बीच की यह बैठक हालांकि जसवंत के उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश करने के सिलसिले में भी थी। भाजपा और राजग ने अभी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार पर कोई फैसला नहीं किया है। बैठक के बाद यादव जसवंत को छोडने बाहर आये और कुछ समय दोनों अलग एक दूसरे से बात करते नजर आये। सूत्रों ने बताया कि जसवंत उप राष्ट्रपति पद के लिए कुछ समय से खेमाबंदी कर रहे हैं।
खबर है कि उन्होंने पार्टी के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर चर्चा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी उप राष्ट्रपति बनने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल राजग का घटक है और बादल को राजग के बाहर भी काफी समर्थन हासिल है। मालूम हो कि जसवंत सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दार्जिलिंग से सांसद हैं। पहले फौज में अफसर रहे जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में काफी अहम किरदार निभा चुके हैं। वो अटल बिहारी की 13 दिन की सरकार में वित्त मंत्री बने और 1998 में वो विदेश मंत्री बने। राजस्थान में जैसलमेर में पैदा हुए जसवंत 74 साल के हैं।












Click it and Unblock the Notifications