हिसार में ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ी विवाहिता

Police found dead body near canal in Haryana
हिसार। यहां बरवाला में ऑनर किलिंग के नाम पर एक लड़की को जान से मार दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां प्रेमी के साथ भागी बताई गई लड़की का शव हिसार के पास नहर में मिला है। लड़की के मामा ने लड़की के पिता व चाचा के खिलाफ ऑनर किलिंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। लड़की 5 जून से गायब थी और 6 जून को उसकी मां की लाश मिली थी।

उस समय कहा गया था कि बेटी के प्रेमी संग भाग जाने के सदमे के कारण उसने खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि, शहर के वार्ड नंबर 16 की लड़की अंजू का मोहल्ले के ही अनुसूचित जाति के लड़के लीला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह 5 जून से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी। अंजू का शव सोमवार को हिसार की एक नहर से मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। लड़की के मामा बिचपड़ी गांव निवासी सुभाष की शिकायत पर लड़की के पिता सतबीर व चाचा राखी गांव निवासी बलजीत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजबीर सैनी ने बताया कि सुभाष ने आरोप लगाया कि बदनामी के चलते उसके बहनोई सतबीर ने भाई के साथ मिलकर लड़की को मार डाला और शव को नहर में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+