सिरसा सांसद के खिलाफ फेसबुक अभियान

Dr. Ashok Tanwar
सिरसा। सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर आजकल एक नई परेशानी से जूझ रहे हैं। फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चलाने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस के लोग ही हैं। हुआ यूं कि सिरसा में जिला कांग्रेस के नाम से किसी ने एक आइडी बनाई और उस पर पहले डॉ. अशोक तंवर की तारीफों के पुल बांधे और फिर कमियां उजागर करने के रूप में अशोक तंवर की खामियों की लंबी फेहरिस्त का जिक्र कर दिया।

डॉ. अशोक तंवर के समर्थक इसे अपनी ही पार्टी में उनके विरोधियों की चाल करार दे रहे हैं। सांसद ने इस अभियान को हालांकि हल्के में लिया था, लेकिन समर्थक नहीं चाहते कि सांसद विरोधियों को अभियान का मौका प्रदान करें। इसलिए पुलिस को पूरे वाकये की सूचना देकर कारगुजारी करने वालों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है।

यह तो एक अलग खबर है लेकिन कई सांसद, विधायक या मंत्री फेसबुक पर अपनी आईडी बना लेते हैं लेकिन जब जनता से आमना सामना होता है तो उनके खिलाफ जनता का सच उगलने लगती है। हो सकता है यह सच कोई विपक्षी पार्टी का कार्यकर्ता लिख रहा हो। लेकिन राजनीतिक पार्टी के लोग फेसबुक जैसी सोशल साईट पर आने पर ज्यादातर कतराते हैं। कारण यही है कि वे नहीं चाहते कि चुनावी मौसम से पहले उनका जनता से सामना हो।

वैसे फेसबुक जैसी सोशल साईट से अच्छे व्यक्तिव व छवि वाले नेता आम जनता से जुड़कर अपना जनसंपर्क जरूर बढ़ा सकते हैं जोकि उनके लिए फायदे की बात ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+