उत्तर प्रदेश के सभी 8 जोन में खुलेंगे साइबर पुलिस स्टेशन

जिसको देखते हुए प्रदेश की सभी 8 जोन में साइबर थाने खोले जाएंगे। आपको बताते चलें कि फिलहाल साइबर क्राइम से निबटने के लिए आगरा और लखनऊ में ही साइबर यूनिट की व्यवस्था है। अब प्रत्येक जोन में एक यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए दारोगा और सीओ को बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर साइबर क्राइम से निबटने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
ज्ञात हो की वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में रविवार को दोनों अधिकारियों ने लगभग तीन घंटे तक मंडल के चार जिलों के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बाद में मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की मंशा से मौजूद लोगों को अवगत कराया।
मौजूद अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं की पुलिस हरहाल में जनता की फरियाद सुने। इसमें जो लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए काम करेगा।
प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सीओ और एडिशनल एसपी की ड्यूटी लगाई जाएगी। थाने द्वारा की जा रही वसूली पर अपना कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डीजीपी ने कहा की ऐसा करने वाले कारखासों का दूर तबादला किया जाएगा।
थाने की स्थिति मजबूत करने के लिए एक और जीप तथा चौकी को एक बाइक दी जाएगी। प्रत्येक थाने को वीडियो कैमरा भी उपलब्ध कराया जाएगा। हाल में 60 एमपी-5 मशीनगन मंगाने का आर्डर दिया गया है।
दंगा नियंत्रण के लिए चिली बम और प्रेफर बम प्रत्येक जिले को मिलेगा। अधिकारियों द्वारा ये भी कहा गया कि प्रदेश पुलिस नक्सलियों के प्रति काफी सतर्क और सजग है। उन्होंने ये भी बताया की काशी, मथुरा और अयोध्या पर किसी भी घटना के लिए वहां मौजूद आला स्तर के अफसर पूरी तरह सजग हैं।












Click it and Unblock the Notifications