मल्‍हार 2012 में सुनाई देंगी मुंबई की धड़कनें

मुंबई। हर साल की तरह इस बार भी सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के छात्र आपके लिए कुछ नया लेकर आये हैं। देश की कला एवं संस्‍कृति को युवाओं से जोड़ने के उद्देश्‍य से वार्षिक महोत्‍सव मल्‍हार 2012 में इस बार सुनाई देंगी मुंबई की धड़कनें। मुंबई की भीड़ से भरी लोकल ट्रेनों से लेकर समुद्री लहरों और बॉलीवुड के धमाल तक। सब कुछ दिखाई देगा मल्‍हार में। इस कार्यक्रम का आयोजन 17 से 19 अगस्‍त तक कॉलेज में किया जायेगा।

Malhar 2012

इतिहास के पन्‍ने पलटें तो करीब 34 साल पहले कुछ युवाओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कुछ कॉलेजों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। देखते ही देखते कॉलेजों का कारवां बढ़ता गया और आज यही कारवां मल्‍हार बन गया है। मल्‍हार की आयोजन समिति से करीब 1200 छात्र जुड़ चुके हैं। हर साल इसमें 30 हजार से ज्‍यादा छात्र-छात्राएं शिरकत करते हैं। इसमें कई रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं होती हैं। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि यह अपनी छाप समाज में भी छोड़ता है। समाज में सकारात्‍मक परिवर्तन के उद्देश्‍य से कई कार्यक्रम इसमें आयोजित किये जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस साल भी होने वाला है।

मल्‍हार 2012 की आयोजन समिति के अध्‍यक्ष आदि वैद्य का कहना है कि कार्यक्रम का मकसद छात्रों में समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्‍बा पैदा करना है। आयोजन समिति की वाइस चेयरपर्सन (मैनेजमेंट) विशाखा ने बताया कि मल्‍हार 2012 का थीम मुंबई लोकल है। इस बार कार्यक्रम की हर प्रतियोगिता मुंबई से जुड़ी होगी। हर कार्यक्रम में मुंबई के रंग दिखेंगे। मल्‍हार का आयोजन सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के छात्रों द्वारा ही किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+