कतर में अभिभावकों की जेब कुतर रहे भारतीय स्कूल

स्थानीय खबरों में कहा गया है सीबीएसई ने अगले साल मार्च में होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रवासी भारतीय छात्रों से परीक्षा शुल्क के तौर पर 3,000 रूपए वर्तमान विनियम दर पर 195-197 कतरी रियाल तय किया है, लेकिन एमईएस मध्य पूर्व एजुकेशन सोसाइटी भारतीय स्कूल 500 कतरी रियाल वसूल रहा है।
गल्फ टाइम्स की खबर में नयी दिल्ली और संस्था में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों ने इसे नियम का उल्लंघन बताया है। कुछ अभिभावकों ने तो शुल्क का भुगतान भी कर दिया है।
क्षेत्र में सीबीएसई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, कि सीबीएसई परीक्षा के नाम पर बच्चों से इस तरह की राशि वसूले जाने को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने कुछ तय शर्तों के तहत फीस की उपरी सीमा 3000 रुपए तय की है और किसी भी स्कूल को इसके उल्लंघन की अनुमति नहीं है।
इस खबर के बाद एक बात साफ है अगर एक आम इंसान अपने बच्चे को आज पढ़ना चाहे तो ये उसके लिए एक बहुत ही ज्यादा टेड़ी खीर है जहां वो वैसे ही अपने देश से बहार रहकर कमा रहा है और उसपर शिक्षा के नाम पर ये अतिरिक्त ये खर्चा उसको एक बड़ी भारी मुसीबत में डाल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications