बिहार पर मोदी की टिप्पणी का कांग्रेस ने किया समर्थन

आपको बता दें की ये बात मोदी ने राजकोट में भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र के दौरान अपने संबोधन में कही।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने मोदी की बात को समर्थन देते हुए कहा कि बिहार में जातिवाद की राजनीति गर्म है। मोदी ने जो कुछ भी कहा, सौ फीसदी सही है।
वहीं इस पूरे मामले पर बिहार विधान परिषद सदस्य और जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार का अधिकांश हिस्सा बाढ और सुखाड़ से प्रभावित रहा, पर उसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यकुशलता के बूते यहां बड़ी उपलब्धियां हासिल की गईं।
नीरज ने कहा कि देश के आर्थिक आंकडों ने यह साबित कर दिया कि बिहार जैसा बीमारू राज्य विकास दर और प्रति व्यक्ति आय के मामले में बहुत आगे हैं और बिहार का जो पूर्व में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है यह उस दिशा में बढ़ता हुआ कदम है।
साथ ही नीरज कुमार द्वारा ये भी कहा गया कि बिहार में इन प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जो विकास दर हासिल हुई है, वह आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हमारे कार्यों का नतीजा है। वित्तीय प्रबंधन की बदौलत हम इसे विकास के मार्ग पर आगे लेकर चल रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा ये भी कहा गया कि बिहार में जातिगत बंधन टूटे हैं। यहां 115 नरसंहार हुए थे जो कि अब बंद हुए हैं तथा यहां सामाजिक समरसता एवं सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बना है वह कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।
नीरज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुण गान करते हुए कहा कि नीतीश हमेशा ही ये कहते है कि सामाजिक समरसता एवं संप्रदायिक सौहार्द हमारी पूंजी है और बिहार की दस करोड़ जनता का मानव श्रम है जिसकी बदौलत बिहार विकास कर रहा है और ऐसा ही बिहार में सत्ता में शामिल भाजपा के लोग भी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications