अर्थव्यवस्था में नरमी के बाद भी दिल्ली का ग्रोथ रेट देश से दोगुना

Growth Rate
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली भले ही बिहार और अन्य राज्यों से विकास दर में पिछड़ गई हो पर वह देश की आर्थिक विकास दर से काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। हालात यह है कि देश की कुल अर्थव्यवस्था में दिल्ली ने 2011-12 में 11.3 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल की है जो 6.5 प्रतिशत की राष्ट्रीय वृद्धि की तुलना में दो गुना के करीब है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार को मौजूदा वित्त वर्ष में भी लगभग 11 प्रतिशत वृद्धि दर रहने का अनुमान है। हालांकि अर्थव्यवस्था में गिरावट के अनुमान है पर दिल्ली की ग्रोथ कुछ अलग ही कहानी कह रही है। नवीनतम आंकड़े जो आए हैं उसके अनुसार 2011-12 में दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 3,13,934 करोड़ रहने का अनुमान है जो 2010-11 में 2,64,496 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि 2011-12 में देश की जीडीपी में दिल्ली का योगदान 3.8 प्रतिशत रहा, जबकि कुल जनसंख्या में इसकी हिस्सेदारी 1.4 प्रतिशत है। उन्होंने 2012-13 में भी ऊंची वृद्धि दर का विश्वास जताया। दिल्ली सरकार ने 12वीं पंचवर्षीय योजना में दिल्ली की आर्थिक वृद्धि दर 11 से 11.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। 11वीं योजना में यह वृद्धि दर 11.46 प्रतिशत रही थी, जबकि देश की कुल वृद्धि दर इस दौरान 7.9 प्रतिशत थी।

दिल्ली सरकार ने उठाए कठोर कदम

दिल्ली सरकार ने वित्तीय हालत को बेहतर बनाये रखने के लिए अनेक कदम उठाए हैं जिनमें कर संग्रह प्रणाली को मजबूत करना शामिल है। सरकार ने 2012-13 में राजकोषीय घाटे को घटाकर 2,604 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है जो 2011-12 में 3,177 करोड़ रुपये था।

कामनवेल्थ ने दिल्ली का किया वेल्थ कम दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली को कामनवेल्थ गेम्स के कारण भी भारी आर्थिक दबाव में रहना पड़ा है क्योंकि इस दौरान यहां एक बड़ी रकम इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करनी पड़ी है। पर सरकार उस मुश्किल दौर से भी निकल गई है। क्योंकि सरकार ने 2011-12 के दौरान काफी अच्छा रेवेन्यू कलेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+