बक्करवाला के साथी बलिया को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

बलिया बक्करवाले के साथ मिलकर यूपी, हरियाणा और दिल्ली में कई संगीन वारदात को अंजाम दे चुका है। बलिया की तलाश में तीनों राज्यों की पुलिस लगी हुई थी। स्पेशल सेल के अतिरिक्त उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि विनोद को अलीगढ़ के गभाना से पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस टीम की भनक लगने के बाद वह भागने का प्रयास भी किया।
अलीगढ़ के बिसाड़ा गांव का निवासी विनोद 2003 में अपराध जगत में आया। 2007 में इस पर यूपी में गैंगस्टर एक्ट लगा औऱ उसके बाद ही वह मनोज के संपर्क में आय़ा। मनोज बक्करवाला ने काफी दिनों तक उसके गांव में भी पनाह ले रखी। अक्टूबर 2011 में क्राइम ब्रांच की टीम पर हुए हमले के दौरान विनोद भी मनोज बक्करवाला के साथ था।
आईटीओ के समीप क्राइम ब्रांच की टीम ने मनोज बक्करवाला को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन वह पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस को विनोद की भी तलाश थी। पिछले वर्ष साकेत इलाके में कार लूट, सीआर पार्क से सेंट्रो लूट तथा साकेत से एक अन्य कार लूट में भी मनोज बक्करवाला के साथ विनोद शामिल था। हापुड़ में एक व्यवसायी से कार व चार लाख रुपये की लूट भी विनोद ने मनोज के साथ की थी।
इसके अलावा मालवीय नगर से एक मोटरसाइकिल भी उसने चुराई थी। स्पेशल सेल ने विनोद की निशानदेही पर तीन लग्जरी गाड़ियां व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस कुछ अन्य घटनाओं के बारे में बलिया से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशा है कि बलिया की गिरफ्तारी से कुछ और नए खुलासे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications