टीडीपी नेता ने शपथपत्र में दर्शायी 6,781 करोड़ की संपत्ति

आपको बता दें कि नामांकन में दिए गए शपथपत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 6,781 करोड़ रुपए है। दीपक रेड्डी कांग्रेसी एमएलए जेसी दिवाकर रेड्डी के भाई और पूर्व कांग्रेसी मंत्री जेसी प्रभाकर रेड्डी के दामाद हैं।
मजे कि बात ये है कि रेड्डी द्वारा जिस संपत्ति का जिक्र शपथपत्र में किया गया है, उसमें से ज्यादातर जमीन-जायदाद से जुडी हैं और उनपर मुकदमा चल रहा है। हैदराबाद और अनंतपुर के बाहरी इलाकों में फैली करीब 6,200 एकड़ की जमीन-जायदाद को लेकर 11 मुकदमे चल रहे हैं। इस संपत्तियों के मामले में रेड्डी पर पुलिस अवैध अतिक्रमण, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे चार्ज पहले लगा चुकी है।
गौरतलब है कि रेड्डी ग्रेट इंडिया माइनिंग और ग्रेट इंडिया रॉक मिनरल्स के भी मालिक हैं। इतनी संपत्ति के बावजूद दीपक रेड्डी ने अपनी सालाना आमदनी 3.27 लाख रुपए और पत्नी की आमदनी दो लाख रुपए से कुछ कम बताई है। हालांकि दीपक रेड्डी का कहना है कि मैं इस सारी संपत्ति का मालिक नहीं हूं। दीपक ने कहा, 'यह पारिवारिक संपत्ति है और इसमें मेरा एक हिस्सा है।'
दीपक रेड्डी की किस्मत का फैसला 15 जून को होने वाली काउंटिंग में होगा। आंध्र प्रदेश में 12 जून को होने वाले उप चुनाव में विधानसभा की 18 और लोकसभा की एक सीट पर वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications