डीयू से बीकाम भी कर लें तो पा सकते हैं लाखों

du
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए छात्र ऐसे ही उतावले नहीं होते। क्योंकि यहां वह सब कुछ है जो कहीं नहीं। नई दुनिया, नया रंग, ऩए फैशन, नया टशन सब कुछ। यदि आपने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकाम भी कर लिया तो आराम से आपको आठ से दस लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है।

हालांकि बीकाम में एडमिशन लेना थोडा मुश्किल है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 54 कालेज इस कोर्स को आफर कर रहे हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि यहां 90 फीसदी मार्क पाने वालों को एडमिशन मिल सकता है पर दिल्ली विश्वविद्यालय में कुछ कालेज ऐसे हैं जहां आपको बीकाम में भी एडमिशन के लिए 95 फीसदी भी अंक कम पड़ जाते हैं।

श्रीराम कालेज भी उसी प्रकार का एक कालेज है जिससें एडमिशन का सपना सबका होता है, पर यहां वहीं भाग्यशाली होता है जो 100 फीसदी अंक पाने में कामयाब होता है। इसलिए यदि आपके अंक 90 फीसदी से ज्यादा है तो आप बीकाम के लिए प्रयास कर सकते हैं। वैसे डीयू के प्रोफेशनल कोर्सेज बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (बीबीएस), बैचलर ऑफ फाइनेंश एंड इन्वेस्टमेंट एनालिसिस (बीएफआईए) और बीए
ऑनर्स इन बिजनेस इकनॉमिक्स (बीबीई) में एडमिशन के लिए 3 जून को टेस्ट हो चुके हैं।

बीबीएस व बीएफआईए का रिजल्ट कल सुबह आएगा और बीबीई का रिजल्ट 20 जून के बाद। सूत्रों ने बताया कि बीबीएस का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है और 1 सीट के लिए 6 छात्रों को इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाने की तैयारी है। बीबीएस कोर्स में कुल 275 सीटें हैं और इन सीटों के लिए 1647 कैंडिडेट को इंटरव्यू कॉल भेजी जा रही है। वहीं बीएफआईए कोर्स में 62 सीटें हैं और इस कोर्स में एक सीट के लिए 6 से ज्यादा कैंडिडेट को इंटरव्यू कॉल भेजी जा सकती है।

13 जून से इंटरव्यू का प्रोसेस शुरू होगा, जो 22 जून तक चलेगा। 27 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी। बीबीएस कोर्स में जनरल कैटिगरी की कुल 139 सीटें हैं और 847 स्टूडेंट्स को इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन फेस करना होगा। वैसे तो 139 सीटों का छह गुना 834 होता है लेकिन 834 पोजिशन पर कुछ ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिनके एक जैसे मार्क्स हैं और उन सभी स्टूडेंट्स का नाम इंटरव्यू लिस्ट में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+