नरसंहार के आरोपी ब्रह्मेश्वर मुखिया को मंत्री ने बताया गांधीवादी

मंत्री के इस बयान को उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने हास्यास्पद करार दिया है। सिंह ने कहा कि मुखिया ने जो आंदोलन चलाया था, वह किसानों के हित में था। सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति सुबह निहत्थे टहलने निकलता है, उसे आप क्या कहेंगे। मंत्री ने कहा कि मुखिया जीवन भर सच्चे गांधीवादी रहे। उन्होंने कहा कि वह अपना बयान दोहरा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रणवीर सेना के संस्थापक, ब्रह्मेश्वर मुख्या की आरा स्थित उसके आवास से कुछ दूरी पर एक जून को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार में करीब 277 लोगों की हत्या से संबंधित 22 अलग-अलग नरसंहारों में मुखिया को आरोपी बनाया गया था। उनमें से 16 मामलों में उसे साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था, जबकि छह अन्य मामलों में वह जमानत पर था।












Click it and Unblock the Notifications