जगन के साथ बीसीसीआई चीफ भी सीबीआई के शिकंजे में

इस मामले पर सीबीआई अगले हफ्ते पूछताछ कर सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और जगन मोहन रेड्डी के पिता वाईएसआर के शासन काल में श्रीनिवासन की इंडिया कंपली को अधिक पानी दिया गया था, इससे उन्हें अतिरिक्त फायदा पहुचाया गया था। श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर है।
सीबीआई को ऐसा पता चला है कि बीसीसीआई के मुखिया ने वाईएसआर कांग्रेस के चीफ जगनमोहन रेड्डी की कंपनी में करीब दो सौ करोड़ रुपये का निवेश किया और बदले में तत्कालीन वाईएसआर सरकार ने श्रीनिवासन की कंपनी को फायदा पहुंचाया। सीबीआई ने श्रीनिवासन को इंडिया सीमेंट लिमिटेड के मालिक के तौर पर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है।
सीबीआई को पता चला है कि श्रीनिवासन जगन की कंपनियों जगति पब्लिकेशन, जननी इंफ्रा और इंदिरा टीवी में पैसा लगाया है। सीबीआई की एफआईआरर के मुताबित जगन की दो कंपनियों जगाती पब्लिकेशन और भारती सीमेंट में 135 करोड़ रूपय लगाये थे। इसके एवज में श्रीनिवासन की कंपनियों को पानी की सप्लाई बढ़ाकर दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications