यूपी में गुस्साए बाबू ने अधिकारी को जूतों से मारा

up map
उत्तर प्रदेश में सपा कि सरकार क्या आई लगता है प्रदेश के अपराधियों के साथ साथ सभी बेलगाम हो गए हैं। जहां इन्ही सब बातों के मद्देनजर अब उत्तर प्रदेश के विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों को इस बात का जरा सा भी एहसास नहीं है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के बांदा में विकास भवन में तैनात एक लिपिक ने अपने ही अधिकारी की जूतों से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की लिपिक अपने खिलाफ लिखे गए एक पत्र से नाराज था।

मुख्य विकास अधिकारी बांदा वीरेश्वर सिंह कि माने तो अर्थ एवं संख्या विभाग के उपनिदेशक राजाराम यादव समीक्षा बैठक के सिलसिले में अपने कार्यालय में बैठे थे, उसी वक्त इसी विभाग का लिपिक मनोज कुमार अचानक कार्यालय में घुस गया और दरवाजा बंद कर अधिकारी की पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर कई अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे और बीच बचाव किया।

पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में उपनिदेशक राजाराम यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी बाबू के खिलाफ शासन को एक पत्र लिखा गया था जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।वहीँ इस पूरे मामले पर शहर कोतवाल उमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर बाबू के खिलाफ अधिकारी की जूतों से पिटाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा गयी है की अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले तनिक भी नहीं सोचते। ये तो बात रही अपराधियों कि सरकारी अमले में भी कुछ ऐसा ही हाल है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि बड़े बड़े दावे ठोंकने वाली युवा अखिलेश की यूपी में क्या फिर से कानून व्यवस्था कायम हो पायगी ? इस सवाल का जवाब आप नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+