कुख्यात छापामार लड़का नक्सली शिवा दिल्ली में गिरफ्तार

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजधानी में झारखंड निवासी किसी माओवादी की गिरफ्तारी का यह दूसरा मामला है। माओवादी प्रदीप कुमार (42) एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में वांछित है। यह घटना 12 साल पहले की है। उसने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लिया था। उसे 10 मई को राजधानी में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजय कुमार जैन ने बताया, शिवा बारूदी सुरंग, विस्फोटक और आईईडी के इस्तेमाल का विशेषज्ञ है। वह झारखंड में स्थानीय एरिया कमांडर का करीबी सहयोगी है। पुलिस ने बताया कि शिवा रांची के पास स्थित नारकोपी के एरिया कमांडर (माओवादी) रविन्दर का करीबी सहयोगी है। वह 2008 में भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications