सचिन और राहुल करेंगे एक साथ नेट प्रैक्टिस

Rahul Gandhi and Sachin Tendulkar
दिल्ली(ब्यूरो)। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब दिल्ली में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। यानी अब जहां सचिन राहुल गांधी को क्रिकेट की बारिकियां बताएंगे वहीं राहुल सचिन को राजनीति के गुर सिखाएंगे। हालांकि रेखा को कौन सा बंगला दिया जाए इसपर सहमति नहीं बन सकी है पर खबर है कि उन्हें बंगले की जगह फ्लैट देने की तैयारी है। वैसे भी पहली बार जो भी सांसद बनता है उसे फ्लैट ही दिया जाता है पर तेंदुलकर का मामला तो कुछ अलग ही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार सांसद सचिन के कद और उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनके लिए तुगलक लेन का 5 नंबर का बंगला देने की तैयारी में है। इस बंगले में पहले भाजपा नेता साहिब सिंह वर्मा रहते थे उसके बाद उनके एक रिश्तेदार और राज्यसभा सांसद के कब्जे में है। हालांकि साहिब सिंह के रिश्तेदार का भी राज्यसभा से पारी खत्म हो चुकी है। इसलिए कानूनी रूप से कहें तो यह बंगला खाली भी है।

बंगला ठीक राहुल गांधी के आवास के सामने है और उनके लिए यहां पहले से भारी भरकम सुरक्षा का इंतजाम है। संभव है कि सचिन की सुरक्षा के लिए एजेंसियों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही बंगले को खाली करा लेगी और नए सिरे से इसे सजाएगी संवारेगी। जिसके बाद सचिन को यह बंगला सौंप दिया जाएगा। इस बंगले में सचिन छह साल तक रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+