इलाहाबाद रेलवे स्‍टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी आग

fire
इलाहाबाद। उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद रेलवे स्‍टेशन पर बुधवार को एक टैंकर मालगाड़ी में भयानक आग लग गयी, जिससे गुजरने वाले स्‍टेशनों पर हड़कंप मच गया। घटन में पूरी सावधानी बरती गयी जिसके कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इलाहाबाद रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर तीन के करीब लूप लाइन पर एक मालगाड़ी के टैंकर में आग लग गयी।

आग की सूचना फैलते ही रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म पर मौजूद लोगों मे अफरा-तफरी फैल गयी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इलाहाबाद रेवले स्‍टेशन के कुछ प्‍लेटफार्म को खाली करा दिया गया। रेलवे सुरक्षा के द्वारा एक बड़ी घटना को टाला जा सका क्‍योंकि अगर आग से लोग सुरक्षित बच गये तो अफरा-तफरी में घायल होने की आशंका है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इलाहाबाद के चौकी प्रभारी आरपी सिंह ने मीडिया से बताया कि अग्निशमनकर्मियों ने बहुत जल्‍द आग पर काबू पर लिया नहीं तो अगर आग फैल जाती तो एक बहुत बड़ा हादसा सामने आता। यह हादसा जन और धन दोनों को भारी छति पहुचा सकता था। ऐसा बताया जा रहा है कि आग से ज्‍यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा है।

रेलवे पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है क‍ि रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर वेल्डिंग की जा रही थी, जब टैंकर मालगाड़ी ट्रेन नीचे से गुजरी तो चिंगारी नीचे टैंकर के ढक्‍कन पर आ गिरी, जिससे उसमें आग लग गयी। शायद टैंकर पेट्रोल से भरा नहीं था, खाली था। इस कारण एक बड़ी दुर्घटना टल टल गयी। अभी पुख्‍ता जानकारी के अभाव में घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+