झारखंड शिक्षा मंत्री के दोनों बच्चे इंटर में फेल

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिक्षा मंत्री के पुत्र को 500 में कुल 183 अंक मिले है। वह अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषय में फेल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पुत्री को कुल 240 अंक प्राप्त हुए है, लेकिन वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गयी है। हालांकि ऐसा बताया गया है कि मंत्री के दोनों बच्चों के रिजल्ट में इस बार सुधार हुआ है।
बच्चों से रिजल्ट आने पर जब मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। उन्होंने कहा था कि मुझे रिजल्ट की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था कि समय के अभाव के कारण मै अभी जान नहीं पाया हूं। जब टीवी चैनलों ने बच्चों के फेल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल सभी बच्चे मेरे लिए बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications