सदी की अद्भुत घटना, सूर्य पर लगेगा शुक्र का ग्रहण

अगली बार इस नजारे को सन् 2117 में ही देखा जा सकेगा। चंद्रमा से साढ़े तीन गुना बड़ा शुक्र ग्रह इस समय पृथ्वी और सूर्य के सामने चक्कर लगा रहा है। सूर्य के ऊपर से गुजरने के कारण शुक्र एक काले धब्बे की तरह दिख रहा है। भारतीय लोग पारगमन की इस अद्भुत खगोलीय घटना को सुबह से साढ़े दस बजे तक देख पाएंगे। पूर्वी भारत में यह कुछ देर ज्यादा रहेगा, वहीं पश्चिम भारत में ये नजारा सिर्फ 4 घंटे तक नजर आएगा।
आसमान में हो रहे अद्भुत नजारे को देखकर लोंगो के साथ-साथ खगोलशास्त्री भी बेहद उत्साहित हैं। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि इस नजारे को आज के बाद अगले 100 सालों बाद ही देखा जाएगा। टेलीस्कोप की खोज के बाद अब तक इस घटना को केवल सात बार ही देखा गया है। सन 1631, 1639, 1761, 1769, 1874, 1882 और 2004 में इसे देखा गया है।
सूर्य पर शुक्र ग्रह का साया पड़ने की इस घटना को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इसे सदी का अदभुत सूर्योदय कहा जा रहा है। वीनस ट्रांजिट नामक यह खगोलीय घटना बुधवार सुबह पांच बजकर 12 मिनट 16 सेकंड से शुरू होकर 10:22 मिनट तक देखी जा सकेगी। वैज्ञानिकों ने इसे नंगी आंखों की बजाय प्रमाणित फिल्टर से देखने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications