2020 के बाद नहीं कर पायेंगे फेसबुक पर लॉगइन!
फेसबुक
के बगैर दुनिया? कुछ भरोसा नहीं होता लेकिन शेयरों में लगातार गिरावट के बाद एक हेज फंड मैनेजर ने भविष्यवाणी की है कि फेसबुक पांच से आठ साल में नदारद हो जाएगा। आयरनफायर कैपिटल के संस्थापक एरिक जैक्सन के मुताबिक पांच से आठ साल में फेसबुक गायब हो जाएगा जिस तरह याहू गायब हो गया था। उन्होंने कहा याहू अब भी पैसे बना रहा है। यह अब भी मुनाफे में है और अब भी 13,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। id="toptextpromo">लेकिन
2000 में जब वह अपने चरम पर था आज उसके मुकाबले 10 फीसद के बराबर है। जैक्सन ने कहा कि अब तक तीन दौर की इंटरनेट कंपनियां परिचालन कर रही हैं। वेब पोर्टल याहू आनलाईन कंपनियों में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने सोशल मीडिया की लहर के साथ दूसरे दौर पर कब्जा किया। तीसरा दौर मोबाईल के बारे में है। जैक्सन के इस आकलन से इंटरनेट पर इस सप्ताह हंगामा मचा रहा लेकन यदि यह भविष्यवाणी सही हुई तो उद्योग विश्लेषकों को कोई आश्चर्य नहीं होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यह
खबर निश्चित तौर पर परेशान करने वाला है क्योंकि मौजूदा समय में फेसबुक का कदर लोगों के बीच इस कदर है कि अब उसे रुटीन वर्क में जोड़ा जा रहा है। जैक्सन की माने तो अभी तक इंटरनेट की दुनिया में तीन जनरेशन की कंपनियां अस्तित्व में हैं। पहली जनरेशन में वेब पोर्टल्स आते हैं जिनका सबसे बड़ा उदाहरण "याहू" है। दूसरी जनरेशन में फेसबुक जैसी कंपनियां आती है, जिन्होंने सोशल नेटवर्किग का जाल फैलाया। लेकिन थर्ड जनरेशन में इस पर भारी पड़ने वाली है, यह जनरेशन है "मोबाइल जनरेशन"।











Click it and Unblock the Notifications