सोनिया को टीम अन्ना ने भेजा सबूतों का पिटारा

अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री पर भी एक बार फिर हमला बोला और कहा कि कोल ब्लाक आवंटन के मामले में कैग रिपोर्ट पढ़ने के बाद प्रधानमंत्री पर संदेह की पर्याप्त गुंजाइश है। हो सकता है कि प्रधानमंत्री को इससे सीधे तौर पर फायदा न पहुंचा हो मगर यह पैसा कहीं तो गया है। लिहाजा इसकी जांच सेवानिवृत्त जज से कराए जाने की जरूरत है। अन्ना के मुताबिक अभी तक उनका मानना था कि एक रिमोट कंट्रोल के जरिये काम करने के बावजूद प्रधानमंत्री स्वच्छ छवि वाले ईमानदार शख्स हैं, लेकिन कैग रिपोर्ट पढ़ने के बाद संदेह के पर्याप्त कारण नजर आ रहे हैं।
सरकारी खजाने को लगभग दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। पीएम समेत 15 मंत्रियों पर लगाए आरोपों को लेकर टीम अन्ना अदालत क्यों नहीं गई, हजारे ने कहा कि जैसे ही नतीजे आएंगे, उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अन्ना ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो फिर हालत बेहतर होने तक वह और सारे सांसद तनख्वाह लेना बंद क्यों नहीं कर देते। जनसेवक सांसदों को सोचना चाहिए कि क्या तनख्वाह लेकर वे सही कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications