स्वप्निल को ट्विटर देगी हर दिन के लिए 22 हजार रुपये

पिछले 2 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब ट्विटर ने भारत से किसी को इतनी बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा है। कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट स्वप्निल को यह नौकरी आईआईटी दिल्ली में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के दौरान मिली है। स्वप्निल अक्टूबर में ट्विटर करेंगे। 22 साल के स्वप्निल सैन फ्रांसिस्को में रहेंगे और वहीं से ट्विटर के लिए काम करेंगे।
स्वप्निल के पिता संजय जैन विदिशा के स्थानीय ज्वेलर हैं। स्वप्निल के अनुसार ट्विटर से पहले फेसबुक ने उन्हें 28 लाख और गूगल ने 75 लाख का सालाना का ऑफर किया था। पर वे उनके साथ नहीं गए। स्वप्निल का कहना है कि वे कुछ साल विदेश में रहेंगे उसके बाद वे भारत लौट आएंगे जहां वे एक इंडस्ट्री स्थापित करना चाहते हैं। जिससे कई देशवासियों को नौकरी मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications