रिमोट कंट्रोल से चलते हैं हमारे पीएम: अन्‍ना हजारे

Social Activist Anna Hazare and Manmohan Singh
मुंबई। समाजसेवी अन्‍ना हजारे का रूख एक बार फिर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सख्‍त हो गया है। उन्‍होंने सिंह पर वार करते हुए कहा कि कोयला मंत्रालय का प्रभार संभालते हुए गलत तरीके से कोयला ब्‍लॉकों की नीलामी करवाना यह दर्शाता है कि पीएम 'रिमोट कंट्रोल' से चलते है। अन्‍ना ने कहा क‍ि इससे देश के राजकोष को भारी नुकसान पहुचा है।

मुंबई पहुंचे अन्‍ना ने बताया कि कोयला घोटाले में देश के राजकोष को करीब दो लाख करोड़ रूपये का नुकसान पहुंचा है। ऐसा हो सकता है कि इसका कमीशन पीएम ने खाया हो, लेकिन यह तो निश्चित है क‍ि पैसा कोई तो खाया ही है नहीं तो इतना बड़ा घोटाला कैसे होता। उन्‍होंने कहा क‍ि इसकी जांच रिटायर्ड जज से करानी चाहिए।

अन्‍ना के अपनी टीम में मतभेद की खबरों का भी खंडन किया। रविवार को अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव की जंतर-मंतर पर संयुक्‍त रैली में टीम अन्‍ना के प्रमुख सदस्‍य केजरीवाल के साथ हुए मतभेद सामने आए थे। अन्‍ना ने कहा क‍ि रामदेव के न‍ितिन गडकरी से मिलने और केजरीवाल द्वारा रैली में मंत्रियों का नाम लिये जाने से हमारे अंदर कोई भी मतभेद उत्‍पन्‍न नहीं हुआ है।

इस समय अन्‍ना हमाराष्‍ट्र में सशक्‍त लोकायुक्‍त विधेयक लाये जाने की मांग को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए है। उनका महाराष्‍ट्र दौरा आज खत्‍म हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव के आंदोलन को नितिन गडकरी का समर्थन मिला था, इसके साथ अब उनको शरद पवार का भी समर्थन मिलता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+