लेटर की जगह करें ई मेल: कैप्टन अजय यादव

Message Via e-mail
चंडीगढ़। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा है कि हमें ग्रीन हाउस के माप-दण्डों को अपनाना होगा और इसके लिए भवन का निर्माण करते समय विशेष ध्यान देना होगा और साथ ही मंत्री ने अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों को परामर्श देते हुए कहा कि वे अपना संदेश कम्प्यूटर पर ई-मेल के जरिए भेजें क्योंकि ऐसा करने से कागज की बचत होगी। यही कागज पेड़ों के काटने से बनता है। पर्यावरण मंत्री ने यह बात आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे तभी हम भावी पीढी को स्वच्छ वातावरण दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि केवल सरकारी स्तर पर ऐसे भयंकर विषयों पर सफलता पाना असम्भव है इसमें सभी लोगों की भागेदारी अति आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण करने के लिए सभी को कन्धे से कन्धा मिला कर खडा होना है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को शामिल करके अच्छा प्रयास किया है क्योंकि बच्चों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र और दूसरे चैनल समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को अपनी लेखनी से जागरूक करें।

कैप्टन यादव ने कहा कि इसके साथ-साथ हमें हवा, पानी तथा जमीन के प्रदूषण पर भी अंकुश लगाना होगा। उन्होंने कहा कि हम खेतों में उत्पादन बढाने के लिए अनेकों कैमीकल और यूरिया खाद आदि का प्रयोग करते हैं इन पर अंकुश लगाना होगा। इसके साथ-साथ सिंचाई के लिए छिडकाव प्रणाली का प्रयोग करें। डीजल और पैट्रोल की खपत कम करें और पैदल या साईकल का प्रयोग भी अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने सोलर ऊर्जा के प्रयोग पर विशेष बल दिया और गृहणियों को प्रैशर कूकर का अधिक से अधिक प्रयोग करने की दिशा में भी परामर्श दिया।

उन्होंने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए रीसाईकल, रीस्टोर व रिडयूज ये तीन मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्लास्टिक के बैगों के प्रयोग पर पूर्णत: पाबंदी लगा रखी है इसलिए हमें इनके स्थान पर जूट से बने बैगों का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने बच्चों को भी परामर्श दिया कि वे प्लास्टिक के चम्मच व प्लेटों का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि हम गऊ को माता के रूप में पूजते हैं और उसी गऊ माता को हम प्लास्टिक के बैग खाने के मजबूर करते हैं और कई बार तो उनकी मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में पांच प्रतिशत वन क्षेत्र के अधीन लाया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा हरित क्रांति को बढावा देने के लिए पांच करोड़ पौधे लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+