भरत सिंह पर हमले में खुला नया राज

सूत्रों के मुताबिक इन तीनों आरोपियों में से उदयवीर ही इस हमले का सूत्रधार है। क्योंकि उदयवीर ने ही दो दिन पहले पकड़े गए आरोपियों को छह हथियार और स्कार्पियों मुहैया कराई थी। उदयवीर चाउंकला का रहने वाला है। इसके मां बाप की पहले ही हत्या हो चुकी है। इस हत्या में भरत सिंह के भाई पहलवान का नाम उछला था। बताया जा रहा है कि इस हत्या के बाद ही उदय के मन में बदले की भावना धर कर गई थी। हालांकि पुलिस पहले से ही कयास लगा रही थी कि यह हमला वर्षों पुराने गैंगवार का नतीजा है पर विधायक के परिवार वाले इसे सिरे से खारिज कर रहे थे। पर पुलिस के दावे उस समय सत्य प्रतीत हुए जब उदयवीर गिरफ्तार हुआ।
उधर, विधायक के बड़े भाई निगम पार्षद किशन पहलवान का कहना है कि विधायक के कार्यालय से जिस तरह प्वाइंट 30 व 38 के कारतूस मिले हैं, वे हथियार हमलावर नहीं खरीद सकते क्योंकि कई हमलावरों की पारिवारिक हैसियत को वह जानते हैं। इसलिए पहलवान ने पुलिस का बयान दिया है कि इसमें कोई गहरी साजिश है जिसकी जांच कराई जाए।












Click it and Unblock the Notifications