केरल में मानसून की दस्तक, दिल्ली में भी बारिश, ओले

कृषि पर आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने मंगलवार को केरल में दस्तक दे दी। इस बारिश से जहां किसान खुश हैं वहीं कृषि वैज्ञानिक पैदावार के आंकड़ों को सहेजने में जुट गए हैं। वहीं इधर दिल्ली में भी बारिश शुरू हो गई है। जिससे दिल्ली औऱ एनसीआर के लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली है। अभी भी बादल बने हुए हैं और ये कभी भी जमकर बरस सकते हैं।
राजधानी में आज सुबह हल्की गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज तेज हवाओं का झोंका बना रहेगा औऱ किसी भी समय जोरदार बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून केरल पहुंच गया है।
केरल में आम तौर पर मानसून की बारिश एक जून से होती है पर वैज्ञानिकों ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पूर्वानुमानों के अनुसार, मौसमी बारिश की प्रक्रिया अच्छी है। राष्ट्रीय जलवायु केंद्र के निदेशक डी शिवानंद पई ने बताया कि अभी तक मानसून की स्थिति बहुत अच्छी है और केरल तथा दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में अगले दो तीन दिनों तक बारिश होगी। पई ने कहा कि मानसून के अन्य इलाकों में बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान मवार की वजह से मानसून के आने में विलंब हुआ। मवार तूफान फिलिपीन के तट पर पश्चिमी प्रशांत महासागर में सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications