हरियाणा के पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा का निधन

स्वर्गीय अरोड़ा का पार्थिव शरीर सिरसा में सेतिया निवास पर रखवाया गया जहां पर अनेक राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों सहित आम लोग उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। श्री अरोड़ा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे जोकि गुडग़ांव स्थित मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें सिरसा के तलवाड़ नर्सिंग होम में भर्ती करके आईसीयू में रखा गया था।
लक्ष्मण दास अरोड़ा का हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम है और उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। श्री अरोड़ा ने हरियाणा में विभिन्न विभागों में काबीना स्तर का मंत्री पद निभाया और विकास को तवज्जो दी। सिरसा के लोग आज भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हैं, इसी वजह से श्री अरोड़ा को सिरसा नरेश भी कहा जाता है।
लक्ष्मण दास अरोड़ा पंजाबी समुदाय के एक मजबूत स्तंभ है तथा जिला की 36 बिरादियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता है। लक्ष्मणदास अरोड़ा के सामाजिक, धार्मिक एवं समाज भलाई कार्यों के फलस्वरूप ही जिलावासियों ने उन्हें सिरसा नरेश की उपाधि दी है। उन्हें सामाजिक कार्यों की प्रेरणा लक्ष्मणदास जी अरोड़ा से मिली है तथा वे उनके आदर्श है।पूर्व उद्योग कांग्रेस पार्टी में एक सीनियर लीडर ही नहीं है बल्कि वे उनके लिए एक आदर्श भी हैं। पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में विकास को ही महत्व दिया और वे इसी पे्रेरणा के चलते अपने इस ध्येय को पूरा करने में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications